{"_id":"5aff1e184f1c1bd9408b6539","slug":"131526668824-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की टीम ने किया सहारनपुर स्टेशन की स्वच्छता का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की टीम ने किया सहारनपुर स्टेशन की स्वच्छता का सर्वे
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई देखने के लिए रेलवे मुख्यालय से स्वच्छता सर्वे टीम सहारनपुर पहुंची। जहां टीम ने स्टेशन की स्वच्छता की जांच की। टीम तीन दिन रुक कर साफ-सफाई पर नजर रखेगी। उसके बाद सहारनपुर रेलवे स्टेशन को अंक देकर ग्रेडिंग की जाएगी।
देश के रेलवे स्टेशनों पर रेलवे अधिकारियों द्वारा साफ सफाई का दावा किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों के स्वच्छता सर्वे के लिए रेलवे मुख्यालय की ओर से टीम तैयार की गई है। जो रेलवे स्टेशनों पर पहुंचकर साफ-सफाई की हकीकत की जानकारी कर रही है। स्वच्छता सर्वे के लिए देश के ए एवं बी श्रेणी के 407 रेलवे स्टेशनों को सूचीबद्ध किया गया है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन ए श्रेणी में आता है, जिस पर शुक्रवार को तीन सदस्यीय टीम स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंची।
टीम ने सफाई सुपरवाइजर से रेलवे स्टेशन का खाका तैयार कराया। उसके क्षेत्रफल की जानकारी की और कर्मचारियों की संख्या तथा पद की जानकारी ली। टीम ने इसके बाद स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, ट्रैक एवं अन्य स्थानों पर जाकर सर्वे किया। तीन दिनों तक यह टीम सहारनपुर स्टेशन पर रहकर साफ-सफाई से लेकर पानी की व्यवस्था का सर्वे करेगी। तीन दिन तक स्थिति पर नजर रखकर टीम अपनी रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय में देगी। उसी के आधार पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन को अंक दिए जाएंगे। जिससे स्टेशन की ग्रेडिंग बनेगी।
विज्ञापन
लगातार हो रही है गंदगी की शिकायत
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर गंदगी एवं अव्यवस्था की लगातार शिकायतें अधिकारियों को की जा रही हैं। दो सप्ताह पूर्व सहारनपुर पहुंची एसीएम रीतिका वशिष्ठ ने भी सफाई को लेकर नाराजगी जताई थी।