{"_id":"5aff1e024f1c1bd4408b63dd","slug":"131526668802-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी को बर्खास्त करने की मांग
Updated Sat, 19 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। ग्राम कुतुबपुर में आयोजित क्षत्रिय समाज की पंचायत में सहारनपुर के एसएसपी को बर्खास्त करने, शब्बीरपुर प्रकरण में आरोपी राजपूत युवकों से रासुका हटाने तथा दलित समाज के एक संगठन पर दंगा भड़काने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के प्रस्ताव पास किए गए।
शुक्रवार को ग्राम कुतुबपुर में शाम 5 बजे क्षत्रिय समाज के लोगों की पंचायत हुई। ग्राम प्रधानपति कमल राणा के घेर में आयोजित पंचायत में आसपास के 13 गांवों के राजपूत प्रतिनिधि शामिल रहे। पंचायत में मेरठ से पकड़े एक गैंग के सहारनपुर से संबंधों की जांच करने की मांग की गयी। सहारनपुर दलित समाज के एक संगठन को लेकर काफी रोष प्रकट किया गया तथा संगठन की गतिविधियों की जांच कराकर उसे बैन करने एवं संगठन के पदाधिकारियों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज करने की मांग की गई। पंचायत में जिले के एसएसपी बबलू कुमार पर भी विशेष जाति के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाया गया तथा सवर्ण समाज के प्रति उनके व्यवहार पर रोष जताते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की गयी। पंचायत में मांग की गई कि शब्बीरपुर हिंसा फंसाए गए राजपूत युवकों पर से रासुका की धारा हटाई जाए।
पंचायत की अध्यक्षता अजब सिंह राणा ने की। इस मौके पर ग्राम कुतुबपुर के प्रधानपति कमल राणा, योगेश, कान्हा राणा, मोनू राणा, नागेंद्र राणा, राकेश, राजवीर, बिजेंद्र राणा, मुकेश राणा, राजकुमार, राजेंद्र राणा, प्रदीप, ओमप्रकाश, धनवीर, जयप्रकाश शर्मा एवं राजपूत बिरादरी अन्य लोग लोग मौजूद रहे।