{"_id":"5aff1dfd4f1c1bd1408b64e0","slug":"131526668797-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवित्र रमजान माह के पहले जुमा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवित्र रमजान माह के पहले जुमा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र रमजान माह के पहले जुमा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब
देवबंद (सहारनपुर)। पवित्र रमजान माह के पहले जुमा की नमाज अदा करने के लिए नगर एवं देहात क्षेत्र की मस्जिदों में अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने नमाज अदा कर अल्लाह की बारगाह में हाथ फैलाकर आपसी सौहार्द और अमनों अमान के लिए दुआएं मांगी।
एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया समेत मरकजी जामा मस्जिद, छत्ता मस्जिद, मस्जिद खानकाह, काजी मस्जिद, मस्जिद किला, मस्जिद रहीम बीबी समेत प्रमुख मस्जिदों में लोगों ने जुमा की नमाज अदा की। नमाज से पूर्व जामा मस्जिद में रमजान की महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कारी वासिफ ने कहा कि रमजान माह में अल्लाह अपने बंदों के लिए बरकतों और रहमतों का दरवाजे खोल देता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह हुजूर के बताए रास्ते पर चलें और शरीयत के मुताबिक अपने कामों को करें। नमाज उपरांत मस्जिदों में रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनों अमान और भाईचारगी के लिए दुआ की। नमाज के बाद बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोग उमड़े रहे।