फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीसीडीएफ चुनाव लेकर तपा सियासी तापमान

डीसीडीएफ चुनाव लेकर तपा सियासी तापमान

Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीसीडीएफ चुनाव लेकर तपा सियासी तापमान
सहारनपुर। जिला सहकारी विकास संघ के चुनाव को लेकर सियासी तापमान चरम पर है। एक व्यक्तिगत सहित 12 वार्डों पर अभी तक 14 नामांकन हुए हैं। भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस नेता अपने समर्थित प्रत्याशियों को जितवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। चुनाव प्रक्रिया 24 और 25 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

जनवरी माह में हुए सहकारी समितियों के चुनाव के बाद जिला सहकारी विकास संघ का चुनाव 24 और 25 अप्रैल को होगा। हालांकि, इन चुनाव में सीधे तौर पर राजनीतिक दल के प्रत्याशी चुनाव नहीं लड़ते हैं। मगर, प्रत्याशी किसी ना किसी राजनीतिक दल से समर्थित होते हैं। पिछले चुनाव में सपा का वर्चस्व कायम रहा है। मगर, प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार होने की वजह से अब भाजपा नेता जी जान से जुट गए हैं। उधर, बसपा और कांग्रेस नेताओं ने भी समर्थित प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। एक व्यक्तिगत सहित 12 वार्डों पर 14 नामांकन हो चुके हैं। संभावना जताई जा रही कि नौ वार्डों पर निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी और तीन पर मतदान होगा। सहकारी विभाग ने चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

--------------------------------
इन वार्डों में हुए नामांकन
सहारनपुर। जिला सहायक निबंधक सहकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला सहकारी विकास संघ के चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। वार्ड गंगोह, नकुड़, नागल, नानौता, पुवांरका, बलियाखेड़ी, मुजफ्फराबाद, रामपुर मनिहारान, सरसावा, सढ़ौली कदीम सहित कुल 14 नामांकन हुए हैं। देवबंद वार्ड में अभी तक कोई नामांकन नहीं हुआ है। 24 अप्रैल को डायरेक्टर का चुनाव होगा। 25 अप्रैल को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की चुनावी प्रक्रिया संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed