{"_id":"5acfa0514f1c1b1b3d8b4ba7","slug":"131523556433-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाईयों ने की अधिकारियों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाईयों ने की अधिकारियों की शिकायत
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए सिद्धपीठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष स्थानीय भाजपाइयों ने अधिकारियों पर पार्टी एवं सरकार विरोधी मानसिकता होने का आरोप लगाया।
डिप्टी सीएम को दिए गए ज्ञापन में भाजपा बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, बिहारीगढ़ मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान एवं साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी समेत कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय से तहसील एवं थानों में जमे अधिकारी तथा कर्मचारी भाजपा विरोधी मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का सम्मान करने के बजाय उन्हें अपमानित करते हैं। क्षेत्र के पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अवैध खनन, गोकशी, नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों को संरक्षण दिए हैं। पूर्व विधायक महावीर राणा ने सिद्धपीठ शाकंभरी देवी खोल (बरसाती नदी) में लगभग डेढ़ किमी लंबा पुल बनाए जाने और सिद्धपीठ को फोरलेन से जोड़ने की मांग की।