फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसानों का गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर होगी सख्त कार्रवाई: राणा

किसानों का गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर होगी सख्त कार्रवाई: राणा

Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
किसानों का गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर होगी सख्त कार्रवाई: राणा
अपराध मुक्त समाज स्थापित करना मुख्य उद्देश्य : राणा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य अपराध मुक्त समाज स्थापित करना है। किसानों को गन्ना भुगतान दिलाने के लिए प्रदेश सरकार कड़े कदम उठा रही है। जो चीनी मिलें किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कराए जा रहे कार्यों से विपक्षी मुद्दा विहीन हो चुके हैं और बौखलाहट में प्रदेश सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं।

शनिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह की भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने देवबंद पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि सूबे में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से चारों और शांति का माहौल है। अपराध मुक्त समाज स्थापित करना सरकार का उद्देश्य है, इसलिए अपराधी प्रदेश की सीमाओं को छोड़कर भाग चुके हैं। राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही हैं। अधिकांश चीनी मिलें किसानों को गन्ने का भुगतान कर चुकी हैं। जहां कोई समस्या आ रही है, उसके लिए जिलाधिकारियों को मिलों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें समय से पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गजराज राणा, ठा. सुखपाल राणा, सत्यम राणा, राहुल त्यागी, आनंद वर्मा, अजय गर्ग, पवन धीमान, प्रवीण गोयल, विकास पुंडीर, मनोज सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed