{"_id":"5a5ba5da4f1c1b8c268b46dc","slug":"131515955674-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय चुनावों की तैयारी में जुटे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय चुनावों की तैयारी में जुटे शिक्षक
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के विकास क्षेत्रों यानी ब्लॉकों की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में पुन: चुनाव के इस संबंध में जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शिक्षक भवन पर हुई, जिसमें चुनाव पर चर्चा की गई। इतना ही नहीं, कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष संदीप सिंह पंवार ने कहा कि सभी ब्लॉक के अध्यक्ष और मंत्री को कार्यकारिणी के निर्देशों के अनुसार 15 जनवरी को अनंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन बीआरसी पर कराना होगा। यदि किसी वजह से कोई शिक्षक सदस्यता से वंचित रह जाता है तो वह 17 जनवरी तक जनपद स्तर पर अपनी लिखित आपत्ति दर्ज करा सकेगा। 18 जनवरी को ब्लॉक निर्वाचन के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन ब्लॉकों पर कर दिया जाएगा। इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। संदीप पंवार ने संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त पदाधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी। बैठक में अरविंद यादव, डॉ. राजीव कुमार, राकेश पंवार, सेठपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, कुंवर सिंह कपिल, नीरज, नासिर, सतीश राणा, अनिल चौधरी, अनिल चौधरी, प्रेमचंद सैनी, फसाहत अली, लोकवीर सिंह आदि मौजूद रहे।