फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   राशन विक्रेताओं ने मंडलायुक्त बताई समस्याएं

राशन विक्रेताओं ने मंडलायुक्त बताई समस्याएं

Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
राशन विक्रेताओं ने मंडलायुक्त बताई समस्याएं
सहारनपुर। उत्तर प्रदेेश उचित दर राशन विक्रेता परिषद के सदस्यों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश महामंत्री एसके गौतम व मंडल अध्यक्ष महेंद्र कंसल ने कहा कि सरकार की एनएफएसए योजना को जन उपयोगी बनाने के लिए उचित दर विक्रेता तत्परता से लगा हुआ है, लेकिन उनके सामने विभिन्न समस्याएं आ रही है। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मंडल में डोर स्टेप डिलीवरी कराकर उचित दर विक्रेताओं की दुकान पर सरकारी संरक्षण में सामान पहुंचाया जाए। विक्रेता को तौल कर खाद्यान्न दिया जाए। बताया कि विक्रेता को मार्केटिंग विभाग के गोदाम पर पूरा तौल कर खाद्यान्न नहीं दिया जाता है। प्रति बोरे में दो से चार किलो राशन काम होता है। विक्रेताओं से गोदाम पर ही हस्ताक्षर करवा लिए जाते हैं कि पूरा राशन प्राप्त किया है। ईपीओएस मशीन की कनेक्टिविटी अक्सर डाउन रहने के साथ स्लो चलती है, जिस कारण अंगूठे के निशान नहीं लग पाते हैं। नियमों के अनुसार दुकानों पर खाद्यान्न होने पर कार्ड धारकों को लौटाया नहीं जा सकता है। उन्होंने मंडलायुक्त से समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed