{"_id":"5a4689184f1c1b87698c476b","slug":"131514572056-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्यमियों को दी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्यमियों को दी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता की जानकारी
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आईआईए की बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामजी सुनेजा ने लखनऊ में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं की समयबद्ध निस्तारण की मांग की।
शुक्रवार को प्रताप मार्केट स्थित आईआईए सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि लखनऊ में बृहस्पतिवार को प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई है। इसमें उन्होंने जिले के हैंडीक्राफ्ट निर्यातकों व दस्तकारों को सुविधाएं दिलाने और उनकी समस्याओं के निस्तारण की विस्तार से चर्चा की। प्रदेश के औद्योगिक विकास आयुक्त को बताया कि सहारनपुर में हैंडीक्राफ्ट कलस्टर बनाने के लिए एक कंपनी का गठन किया गया है। जिस पर औद्योगिक विकास आयुक्त ने 70 एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए प्रार्थना पत्र मांगते हुए कहा कि जनवरी में इस पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि अगले महीने ‘एक जिला एक उत्पाद‘ की स्कीम लाई जा रही है, जिसमें सहारनपुर के हैंडीक्राफ्ट को रखा गया है।
प्रमोद सड़ाना, प्रियेश गर्ग, आरके धवन, अनूप खन्ना, सतीश अरोड़ा, दिनेश सिंघल, अविनाश अरोड़ा, संजय यादव, संजय गुप्ता, सुरेंद्र मोहन कालरा, नंद किशोर तलवार, अनिल अग्रवाल आदि रहे।