फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चेयरमैन और सभासदों को पगड़ी पहना कर किया सम्मान

चेयरमैन और सभासदों को पगड़ी पहना कर किया सम्मान

Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन और सभासदों को पगड़ी पहना कर किया सम्मान
बेहट (सहारनपुर)। ऑल इंडिया जमीयतुल हवारीन की बेहट इकाई द्वारा नगर पंचायत बेहट के चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैय्या और सभासदों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में चेयरमैन और उनके पिता हाजी मोहम्मद अहसान को शॉल ओढ़ाकर और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद अहसान ने कहा कि जिस यकीन के साथ कस्बे के लोगों ने उनके बेटे को चेयरमैन बनाया है, वह इसके लिए कस्बे की जनता के तहे दिल से आभारी है। इसका बदला कस्बे का विकास कराकर उतारेंगे। चेयरमैन ने कहा कि कस्बे की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगे। कस्बे से सटी इंदिरा कॉलोनी, फूल कॉलोनी और अहमद कॉलोनी को जल्दी ही नगर पंचायत में शामिल कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने ऑल इंडिया जमीअतुल हवारीन के पदाधिकारियों का भी आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को शौकत अली, खुर्शीद आलम, चौधरी मोहम्मद यूनुस , सभासद सलीम अहमद, आरिफ मंसूर, फराज अहमद उर्फ फौजी, सभासद प्रतिनिधि मुस्तकीम अय्यूबी, मोहम्मद अबरार, परवेज अली, नसीम अहमद, आबिद, गुलफाम, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नौशाद राही और अध्यक्षता डॉक्टर हनीफ ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed