{"_id":"5a380e654f1c1ba7678c271f","slug":"131513623141-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दया शुगर मिल का डीसीओ ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दया शुगर मिल का डीसीओ ने किया निरीक्षण
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दया शुगर मिल 25 दिसंबर के बाद चलने की उम्मीद
सहारनपुर। गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल का मेंटीनेंस 25 दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद मिल का ट्रायल कर पेराई सत्र आरंभ कर दिया जाएगा। सोमवार को जिला गन्ना अधिकारी ने मिल में मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।
जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी ने जिलाधिकारी पीके पांडे के निर्देश पर सोमवार को गागलहेड़ी स्थित दया शुगर मिल में चल रहे रिपेयरिंग के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य कांबोज और गन्ना खंड के अधिकारी धनराज सिंह ने डीसीओ को बताया कि बायलर हाउस, मिल हाउस, प्रोडक्शन हाउस और केन कैरियर सहित लगभग सभी कार्य पूरे हो चुके हैं। केवल टर्बाइन में कुछ कार्य शेष है, जो 25 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पेराई आरंभ कर दी जाएगी। बता दें कि क्षेत्र के किसान पिछले करीब सात वर्षों से बंद पड़ी इस शुगर मिल के चलने की इंतजार कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि मिल दिसंबर के पहले सप्ताह तक चल जाएगी। लेकिन, टर्बाइन में कुछ परेशानी आने के चलते पेराई सत्र आगे खिसकता जा रहा है।