{"_id":"5a3023c34f1c1b60678c0dd3","slug":"131513104323-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकुड नगर पालिका में बनी नई सरकार ने शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकुड नगर पालिका में बनी नई सरकार ने शपथ ली
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहनवाज खान ने ली नकुड़ नगर पालिका के चेयरमैन पद की शपथ
नकुड़ (सहारनपुर)। नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित चेयरमैन शाहनवाज खान ने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के बाद कहा कि नगर में सभी को साथ लेकर बिना भेदभाव के विकास कार्य कराना ही उनकी प्राथमिकता होगी। इससे पूर्व चेयरमैन को एसडीएम तथा सभासदों को चेयरमैन ने शपथ दिलाई।
मंगलवार को ब्लाक प्रांगण में हुए शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम अमित आसेरी ने नवनिर्वाचित चेयरमैन शाहनवाज खान को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने नगर के सभी विजयी 25 सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। इससे पूर्व चेयरमैन शाहनवाज खान ने समर्थकों के साथ नगर के अंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहब की मूर्ति और पुराना बस अड्डे पर स्थित शहीद अशफाक उल्ला चौक पर माल्यार्पण किया। समारोह के बाद चेयरमैन ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सभी सभासदों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बसपा के वरिष्ठ नेता वेदपाल चौधरी, राजू माजरा, इरफान चौधरी, बालिस्टर चौधरी, प्रधान सत्यपाल सैनी सहित समस्त सभासद और नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी राजवीर सिंह और संचालन सैफ उल इस्लाम ने किया।