{"_id":"5a3023734f1c1bb6678c1715","slug":"131513104243-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हुए अजय रुहेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हुए अजय रुहेला
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हुए अजय रुहेला
अंबेहटा (सहारनपुर)। बहुजन समाज पार्टी के नेता अजय रुहेला ने बसपा को अलविदा कहकर अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। पार्टी जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने अजय रुहेला को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
मंगलवार देर शाम मोहल्ला गुजरान में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों की जन कल्यानकारी नीतियों से प्रभावित होकर आज दूसरे दलों के लोगों का रुझान भाजपा की ओर हो रहा है। यह पार्टी के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्ही लोगों को जगह दी जायेगी जो पार्टी की रीति नीति पर चलकर पार्टी हित में काम करेंगे। अवसरवादी लोगों के लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है। गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद जनता रामराज का अनुभव करने लगी है।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, विधायक प्रदीप चौधरी और मंडल अध्यक्ष सुशील पंवार ने संयुक्त रूप से अजय रुहेला के आवास पर पार्टी का झंडा लगाया तथा उन्हें पार्टी में शामिल करने की घोषणा की। अजय रुहेला बसपा से नगर पंचायत अध्यक्ष पद का टिकट मांग रहे थे। नहीं मिलने पर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। तभी से उनके बसपा छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन सुशील पंवार ने किया। इस दौरान भाजपा नेता मनोज गुप्ता, सुरेश आर्य, कुलदीप मित्तल, दीपक गुप्ता, प्रेमनाथ गुप्ता, मोबिन, अशरफ, रिंकू जैन, अख्तर, अजय गुप्ता, राजू रुहेला, बारूराम जांगिड, यशवंत रुहेला आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।