फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सिंगल कॉलम समाचार

आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सिंगल कॉलम समाचार
खेल को खेल की भावना से खेलें: प्रदीप प्रताप - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट शनिवार से शुरू हो गई। स्कूल के चारों हाउस द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इसके बाद थ्रो बाल, वॉलीबाल, फुटबाल, एथलेटिक्स, बास्केटबाल, खोखो आदि खेल स्पर्धाएं कराई गई। वॉलीबाल में हंस हाउस, थ्रो बाल में केनरी हाउस, बालकों में डव हाउस, खो खो में सियालियास हाउस ने बाजी मारी।
विज्ञापन


निदेशक भव्य जैन ने बताया कि स्पोर्ट्स मीट का समापन पांच नवंबर को होगा। उसी दिन विजेता और उप विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य सीमा सिंह, उप प्रधानाचार्य शशि शर्मा, वरुण, ओंकार तोमर, संजीव, अभिषेक, अंजली, बलप्रीत, नीलिमा, रजनी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ
सहारनपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2018 के तहत शनिवार को मिशन कंपाउंड स्थित सेंट मैरी एकेडमी में भ्रष्टाचार मिटाओ-नया भारत बनाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य फादर थारसिस ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रशांत कुमार और शुभ्रा सिंह ने संयुक्त रूप से पहला, यशिका विज और मदीहा अंसारी ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा बलराम मलिक और मयूरी मिलन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन अनुज शर्मा ने किया। इस मौके पर अरुण कुमार, सोबरन सिंह, ऋषिपाल सिंह, नरेशचंद, मेघराज, संदीप जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed