फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गड्ढा मुक्त सड़कों का खुला हिसाब दें विभाग

गड्ढा मुक्त सड़कों का खुला हिसाब दें विभाग

Fri, 22 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
गड्ढा मुक्त सड़कों का खुला हिसाब दें विभाग
गड्ढा मुक्त सड़कों का खुला हिसाब दें विभाग
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जनपद के नोडल अधिकारी हेमंत राव ने निर्देश दिए हैं कि शासन की मंशा के अनुरूप कितनी सड़कों को गड्ढा मुक्त किया गया है, इसका ब्योरा लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों को सार्वजनिक करना होगा। बाकायदा इसकी सूची बनाकर देनी होगी। इसके साथ ही चिह्नित किए गए भूमाफियाओं की सूची को भी सार्वजनिक किया जाएगा ताकि दूसरी बार कब्जा करने की स्थिति में उन पर जल्द कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा लंबे समय तक होने वाली बिजली कटौती के बारे में भी समाचारपत्रों और अन्य माध्यमाें से लोगों को समय से जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही पारदर्शिता लाने और शिकायतों में निस्तारण में तेजी लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने लोक निर्माण, राजस्व, परिवहन और आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों के भूमाफियाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि जिन भूमाफियाओं पर कार्रवाई की गई, उनके नाम सार्वजनिक करें। यह भी चेतावनी दी कि जनपद में अवैध डग्गामार बस संचालन पाए जाने पर संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विद्युत निगम को जनपद में विद्युत आपूर्ति दिलाने और विद्युत कटौती की सूचना समय से जनता को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने देना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए, उनकी सूची सार्वजनिक करें। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी विवरण दें कि कौन-कौन सी सड़क किस विभाग की है और क्या उन्हें गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। उनके द्वारा स्वयं सड़कों का निरीक्षण किया जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। निर्माण कार्यों में मानकों व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। अवैध शराब निर्माताओं तथा शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए कहा गया। समीक्षा बैठक में डीएम पीके पांडेय, एसएसपी बबलू कुमार, सीडीओ संजीव रंजन, नगरायुक्त गौरव वर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लापरवाही पुलिस वालों पर हो कार्रवाई
सहारनपुर। प्रमुख सचिव ने एसएसपी को निर्देश दिए कि कोई भी अपराधी खुला ना घूमें। अपराधियों की असली जगह जेल है। कानून से खिलावड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाए। समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। भूमि पर कब्जों के मामलों की समय-समय पर जांच की जाए। लापरवाह और अपराध रोकने में अक्षम थानाध्यक्षों को तत्काल हटाया जाए।


एक सप्ताह में गन्ना मूल्य का बकाया भुगतान कराएं
सहारनपुर। प्रमुख सचिव ने गन्ना मूल्य भुगतान का एक सप्ताह में भुगतान कराने के निर्देश दिए। यदि एक सप्ताह में भुगतान नहीं होता है तो संबंधित मिलों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने स्टांप एवं पंजीयन विभाग के राजस्व वसूली में गिरावट आने पर नाराजगी जताई और डीआईजी (स्टांप) को निर्देश दिए वे आगामी माह में राजस्व वसूली में तेजी लाएं, अन्यथा आगे की कार्रवाई के लिए शासन को लिख दिया जाएगा। उन्होंने राजस्व वसूली में फिसड्डी विभागों के अफसरों चेतावनी दी कि वे अपनी कार्यशैली में बदलाव लाकर राजस्व वसूली में तेजी लाएं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि जिन विभागों पर नगर निगम के हाउस टैक्स की धनराशि शेष है, उसका तत्काल भुगतान कराएं। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि अगली बैठक में ऐसे बकायेदारों की सूची साथ लाएं, जिससे इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई की जा सकें। उन्होंने पांच साल से ज्यादा लंबित प्रकरणों और छात्रवृत्ति की ऑनलाइन स्थिति के बारे में जानकारी एकत्रित कर निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed