फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ऋण वसूली के दबाव से किसान परेशान

ऋण वसूली के दबाव से किसान परेशान

Wed, 05 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
ऋण वसूली के दबाव से किसान परेशान
बैंक बना रहे ऋण वसूली का दबाव, किसान परेशान
विज्ञापन

साढौली कदीम (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार भले ही किसानों के कर्ज माफ करने के दावे कर रही हो। लेकिन स्थानीय बैंक किसानों से ऋण वसूली का दबाव बना रहे हैं। इससे किसान परेशान और असमंजस में हैं।
प्रदेश में योगी सरकार बनते ही किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की घोषणा की गई थी। यह कर्ज माफ करने का शासनादेश अभी बैंकों में नहीं पहुंच पाया है। बैंक प्रबंधक किसानों पर कर्ज चुकाने के दबाव बना रहे हैं तथा कर्ज अदा न करने पर आरसी जारी करने की धमकी दे रहे हैं। किसान ताहिर हसन, मासूम, माजिद, अहसान, केहर सिंह, प्रेमपाल, सुखबीर, सुखपाल, योगेंद्र सिंह, अरविंद, किरणपाल, विनोद सहित अन्य का कहना है कि सोसाइटी एवं बैंक प्रबंधक उन्हें जल्द ऋण जमा करने का दबाव बना परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, पीएनबी की टोडरपुर शाखा के प्रबंधक सुभाष चौधरी का कहना है कि कई वर्षों से कर्ज अदा न करने वाले किसानों के कर्ज माफ होने की संभावना है। समय से कर्ज अदा करने वाले किसानों को कर्ज माफी का कोई लाभ नहीं होगा जबकि साधन सहकारी समिति लोदीपुर के सचिव जनेश्वर प्रसाद का कहना है कि किसान सोसाइटी का फसली कर्ज समय से अदा करने पर ही आगे लेनदेन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed