फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीम आर्मी का अगला प्रदर्शन सहारनपुर में

भीम आर्मी का अगला प्रदर्शन सहारनपुर में

Tue, 20 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी का अगला प्रदर्शन सहारनपुर में
भीम आर्मी का अगला प्रदर्शन सहारनपुर में
विज्ञापन

सहारनपुर। भीम आर्मी के पदाधिकारी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन को लेकर अधिक उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि अगला प्रदर्शन भीम आर्मी अब सहारनपुुर में ही करेगी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 जून को हुए प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी का अगला कदम सहारनपुर में धरना प्रदर्शन का है। भीम आर्मी के पदाधिकारी आसपास के जिलों से कार्यकर्ताओं को एकत्रित कर सहारनपुर में ही अपने आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे। भीम आर्मी जंतर-मंतर पर अपेक्षित भीड़ नहीं जुटा पाई, साथ ही दिल्ली तक इतनी भीड़ को पहुंचने के लिए यहां के लोगों के समय एवं धन का भी खर्च हो रहा है। इसे देखते हुए भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने 18 जून को हुए प्रदर्शन के बाद निर्णय लिया कि अब सहारनपुर से ही आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। सहारनपुर में ही प्रदर्शन किया जाएगा। हालांकि अभी तक प्रदर्शन की कोई तारीख और स्थान निर्धारित नहीं हो सका है। सूत्रों के अनुसार भीम आर्मी सहारनपुर में इसलिए भी लौटने को मजबूर हुई क्योंकि वहां कुछ राजनीतिक एवं प्रभावशाली संगठनों ने भीम आर्मी पर अपना प्रभुत्व स्थापित करना शुरू कर दिया था। यही नहीं संगठन के संस्थापक चंद्रशेखर के परिवार के लोग सिर्फ मोहरा बनकर रह गए थे। मंच पर दूसरे ही संगठनों का कब्जा हो गया और ये लोग मात्र पीड़ित बना दिए गए। भीम आर्मी का नेतृत्व छिनता देख पदाधिकारियों को सहारनपुर की ओर रुख करना पड़ा। अब सहारनपुर और आसपास के जिलों के लोगों को लेकर भीम आर्मी सहारनपुर से ही आगे बढ़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

चंद्रशेेखर की रिहाई की मांग के लिए मां कर सकती है अनशन
सहारनपुर। भीम आर्मी के संस्थापक चंदशेखर की गिरफ्तारी से भीम आर्मी के पदाधिकारियों का मनोबल टूटता नजर आ रहा है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों में भी अनबन शुरू हो गई है। एक दूसरे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। जिसके चलते चंद्रशेखर के परिजन किसी प्रकार चंद्रशेखर को जेल से रिहा कराने की जुगत में लग गए हैं। खुफिया विभाग के सूत्रों के अनुसार चंद्रशेखर की रिहाई की मांग को लेकर चंद्रशेखर की मां कमलेश देवी अनशन शुरू कर सकती है। जिससे प्रशासन पर दबाव बनाकर चंद्रशेखर को जेल से बाहर निकलवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed