{"_id":"670054836a39f06c3805abb4","slug":"131-delegates-selected-in-the-cooperative-societies-of-nanauta-and-sarsawa-sugar-mills-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-133088-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नानौता और सरसावा चीनी मिलों की सहकारी समितियों में चुने गए 131 डेलीगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नानौता और सरसावा चीनी मिलों की सहकारी समितियों में चुने गए 131 डेलीगेट
Sat, 05 Oct 2024 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 05 Oct 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
नानौता/सरसावा। नानौता और सरसावा में चीनी मिलों की सहकारी समितियों में मतदाताओं ने शुक्रवार को उत्साह के साथ मतदान किया। 27726 मतदाताओं ने 131 डेलीगेट का चुनाव किया। मतदान के तत्काल बाद हुई मतगणना में विजयी प्रत्याशी को प्रमाणपत्र दिए गए।
नानौता में किसान सहकारी चीनी मिल की गन्ना समिति से संबद्ध 168 गांवों के 194 पदों पर 460 लोगों ने अपने नामांकन पत्र जमा कराए थे। नामांकन पत्रों की जांच के बाद तीन नामांकन पत्र अवैध पाए गए थे। 141 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस ले लेने के चलते 90 गांवों के 97 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। जबकि तीन गांवों में कोई नामांकन पत्र जमा ना होने के चलते वहां रिक्त रह गए हैं। शुक्रवार को 75 गांवों के 94 डेलीगेट पदों के लिए 316 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सदर युवराज सिंह व जीएम जयप्रकाश सिंह ने विजयी डेलीगेट की घोषणा की। यहां चुनाव के चलते नानौता-देवबंद रोड पर दिन भर वाहनों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति रही।
सरसावा की सहकारी चीनी मिल प्रबंधन समिति के चुनाव में डेलीगेट के 121 पद हैं। एक पद पर नामांकन नहीं हुआ। जबकि 83 डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ऐसे में 25 गांवों में 37 डेलीगेट पदों पर चुनाव हुआ। इनके लिए 74 प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चला। इसके बाद मतगणना हुई। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
नानौता समिति पर यह प्रत्याशी हुए विजयी
खुडाना से चंद्रपाल व राजेश, काशीपुर से देवेन्द्र, छछरौली से रेखा, ठसका से सतबीर, राजपाल, धानवा से सोमपाल, जंधेड़ी से विनित, भारी दीनदारपुर से अंकित राणा डिंपल जीती। महंगी से धनीराम, चौरा से अरविंद, ओलरा ओलरी से नवाब सिंह, बाबूपुरा से रोशन पंवार, भोजपुर से मांगेराम, कल्लरपुर गुजर से विनोद कुमार विजयी हुए। दरियापुर से सिंघराज, कल्लरपुर राजपूत से रविन्द्र कुमार, अंबेहटा याकूबपुर से विपिन, बरसी से जीत कुमार, रादौर से जयपाल, जोगीपुरा से इनाम ने जीत दर्ज की। जैदपुरा से ईश्वर, कचराई से बुद्ध सिंह, हैदरपुर से राजबीर, माजरा से दलसिंह, उमरपुर से सोनू, खुदाबख्शपुर से विजय कुमार जीते। कातला से विजयंत, सलारपुर से विक्रम व देवेन्द्र, मियानगी से अक्षय कुमार, सोहंजनी से अब्दुल अलीम, माधोपुर से प्रशांत विजयी हुए। ठोला फतेहपुर से आमिर आजम, सिरसली कलां से नवाब अली, मोहम्मदपुर से ब्रह्मा सिंह, सीजूड से मौ आरिफ, दखोड़ी जमालपुर से ओमपाल जीते।
शिवदासपुर से खुर्शीद, गढ़ी अब्दुल्ला खान से चन्द्रकिरन, जानीपुर से अजीत कुमार, उमरी से शिवकुमार, पांडोखेड़ी से भोज कुमार, राजपुर से बबली, आभा से जावेद खान, लंढौरा से प्रेमपाल विजयी हुए। बाड़ी माजरा से मोहम्मद साजिद, चंदेना माल से सुभाष, पूजना से शिवकुमार, नैनपुर से बुद्धन हुसैन, सोना अर्जुनपुर से संजय राणा, अंबेहटा मोहन से भूपेन्द्र ने जीत दर्ज की।