फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 quintals of polythene seized, fine of 80 thousand rupees imposed

Saharanpur News: 13 क्विंटल पॉलिथीन पकड़ी, 80 हजार रुपये जुर्माना लगा

Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
13 quintals of polythene seized, fine of 80 thousand rupees imposed
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहयोग से बुधवार को चिलकाना रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। यहां से 10.70 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई, जिसे नगर निगम ने जब्त कर लिया। साथ ही गोदाम स्वामी से 50 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। इसके बाद टीम ने पुल खुमरान पर दो दुकानों पर छापा मारा, जहां एक दुकान से 50 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की, जबकि दूसरी दुकान से दो क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी। दोनों दुकानदारों पर क्रमश: पांच और 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम में नगर निगम के सुरक्षा अधिकारी हरिप्रकाश कसाना, प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एचबी गुरुंग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता जेएन तिवारी, प्रवर्तन दल के कैप्टन नरेश चंद, प्यार सिंह, शिवकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed