{"_id":"608309748ebc3ec36b7a82d6","slug":"13-people-died-due-to-corona-in-the-district-546-new-infected-saharanpur-news-mrt535746189","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से 13 लोगों की मौत, 546 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से 13 लोगों की मौत, 546 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में कोरोना भयंकर रूप ले रहा है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से शुक्रवार की शाम चार बजे तक 13 मरीजों की मौत हुई है। यानी हर दो घंटे में एक मरीज ने दम तोड़ा है। इनके साथ ही अभी तक कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 164 पर पहुंच चुका है। उधर, शुक्रवार को 546 कोरोना मरीज मिले हैं। एक दिन में संक्रमित आने वालों की यह बीते एक साल में सबसे बड़ी संख्या है।
सभी 13 मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में हुई हैं। मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने बताया कि मरने वाले 13 लोगों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। 24 घंटे में इतनी मौतें भी बीते एक साल में अभी तक नहीं हुई हैं। ऐसे में चिकित्सा विभाग में हड़कंप की स्थिति है। उधर, शुक्रवार को 546 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें पैरामाउंट ट्यूलिप कॉलोनी और जिला जेल के 23-23 लोग शामिल हैं, जबकि गिल कॉलोनी के 19, मिशन कंपाउंड के 18, आवास विकास और बीतिया के 16, बीनाखेड़ी के 13, छत्ता गंगोह के 12, सरसावा और जीवाला सोलर पंप के नौ-नौ, शेरमऊ के आठ,, मोरगंज के पांच लोग शामिल हैं। इनके अलावा शहर और देहात के लोग संक्रमित आए हैं।
कोरोना से बचना है तो यह करें
-बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें।
-बाहर निकलते वक्त नाक और मुंह पर अच्छे से मास्क लगाकर निकलें।
-बूढे़ और बीमार लोग घर से बाहर ना निकलें।
-सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें।
-भीड़ वाले क्षेत्र जैसे बस और रेलवे स्टेशन, मॉल, बाजार, अस्पताल बेवजह ना जाएं।
-हाथों को बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से धुलें।
-यदि संक्रमण है तो तुरंत सरकारी अस्पताल में संपर्क कर जांच कराएं और इलाज पाएं।
-संक्रमित व्यक्ति से बचें, खुद संक्रमित हैं तो दूसरों को संक्रमित होने से बचाएं।