फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   13 candidates in the fray, handing over the ballot with five election symbols

चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशी, मतपत्र थमाया पांच चुनाव चिह्न वाला

Thu, 15 Apr 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
13 candidates in the fray, handing over the ballot with five election symbols
सरसावा (सहारनपुर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद चुनाव में सरसावा क्षेत्र के वार्ड 14 में 13 प्रत्याशियों के बैलट पेपर के स्थान पर मात्र पांच प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न वाला मतपत्र मतदाताओं को थमा दिया।
विज्ञापन

ब्लाक सरसावा का गांव सुआ खेड़ी जिला पंचायत के वार्ड 14 के अंतर्गत आता है। वार्ड 14 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में थे, लेकिन जब मतदाता मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो उन्हें जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए 13 प्रत्याशियों के स्थान पर पांच प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न वाला मतपत्र थमा दिया। काफी देर तक तो इन्हीं पांच प्रत्याशियों वाले मतपत्र पर मतदान प्रक्रिया चलती रही। जब कुछ जागरूक लोगों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। जानकारी जिला मुख्यालय तक पहुंची तो अफसर गांव सुआ खेड़ी की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद गलती का सुधार कर 13 प्रत्याशियों वाला मतपत्र पहुंचाया गया। इसके बाद गांव के मंदिर तथा मस्जिद से प्रसारण कर सभी लोगों को सही मतपत्र के साथ मतदान करने की अपील की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान प्रक्रिया बंद रही। दोबारा डेढ़ बजे के करीब जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान प्रक्रिया आरंभ की। इस दौरान अधिकारियों ने मतदाताओं से अपील की कि जिन्होंने गलत मतपत्र के साथ मतदान किया है वे सही मतपत्र पेपर से मतदान कर सकते हैं। इसका बड़ी संख्या में मतदाताओं ने लाभ भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed