फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12736 revenue cases pending in the district, do not create ruckus

Saharanpur News: जिले में राजस्व के 12736 वाद लंबित, करा न दें बवाल

Wed, 18 Oct 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
12736 revenue cases pending in the district, do not create ruckus
सहारनपुर। देवरिया कांड के बाद मुख्यमंत्री ने राजस्व वादों के निस्तारण पर जोर दिया है। जनपद में चल रहे 18327 वादों में से सिंतबर महीने में 5591 वादों का निस्तारण करा दिया गया है। अभी भी 12736 वाद जनपद के विभिन्न राजस्व न्यायालयों में अवशेष है। इनमें 130 वाद पांच वर्ष से अधिक अवधि से चल रहे हैं। दरअसल, देवरिया कांड के बाद से शासन से लेकर प्रशासन तक राजस्व वादों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर काफी गंभीर हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इसको गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। राजस्व वादों के लंबा खिंचने के चलते कई बार बड़ी घटना का कारण बन सकते हैं। जनपद में सितंबर माह में 15134 वाद लंबित थे, जबकि इसी माह में 3193 वाद नए दायर किए गए। इसके बाद भी जनपद में 12736 वाद अवशेष हैं।
विज्ञापन

यहां भी लंबित हैं 1013 वाद



जनपद की पांचों तहसीलों अलावा भी अन्य न्यायालयों में भी वाद लंबित हैं। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी राजस्व वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सहायक महानिरीक्षक स्टांप, नगर मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी द्वितीय और अपर उप जिलाधिकारी के न्यायालय में 1013 वाद लंबित हैं।
विज्ञापन




--तहसीलों में लंबित राजस्व वादों की स्थिति --



राजस्व न्यायालय अवशेष वाद



तहसील सदर 3587



तहसील बेहट 2449



तहसील नकुड़ 3118



तहसील देवबंद 1378



तहसील रामपुर मनिहारान 1191



नोट: जिला प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार।



अन्य जनपदों के अपेक्षा हमारे यहां राजस्व वाद कम लंबित है। सभी अधिकारियों को लंबित वादों के त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें लंबे समय से अवशेष वादों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




- डॉ. दिनेश चन्द्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed