फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12.39 crore fraud in ITC claim, case filed against firm and three others

Saharanpur News: आईटीसी क्लेम में 12.39 करोड़ का फ्रॉड, फर्म समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 24 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
12.39 crore fraud in ITC claim, case filed against firm and three others
सहारनपुर। आईटीसी क्लेम (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के तीन अलग-अलग मामलों में करीब 12.39 करोड़ रुपये फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। राज्य कर विभाग की जांच में करोड़ों की जीएसटी चोरी पकड़ में आई। अधिकारियों ने फर्म समेत तीन के खिलाफ थाना सदर बाजार और कुतुबशेर में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस : 1
राज्य कर विभाग के उपकर निर्धारण अधिकारी आशीष कुमार ने थाना कुतुबशेर में तहरीर देकर बताया कि मोहम्मद जावेद ने जीएसटीन-09AZQPJ7594M1Z7 के तहत रुखसार ट्रेडर्स के नाम से 30 सितंबर 2020 को पंजीकरण कराया था। फर्म का पता चिलकाना रोड पर इनाम नगर दिखाया था। आरोप है कि 2022-23 में आरोपी ने बोगस फर्मों से खरीद दर्शाकर फर्जी आईटीसी पासऑन किया। फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद विभाग ने 18 जनवरी 2024 को फर्म का जीएसटी पंजीयन निरस्त कर दिया। 2022-23 और 2023-24 में 7.39 करोड़ रुपये की मांग गई। आरोप है कि आरोपी ने व्यापार किए बिना फर्जी खरीद-बिक्री कर टैक्स चोरी की है।
विज्ञापन

केस : 2
इनके अलावा राज्य कर विभाग के उपायुक्त खंड-दो ने थाना सदर बाजार में इंडियन इंडस्ट्रीज नामक फर्म के संचालक प्रशांत कुमार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि यह फर्म देहरादून रोड पर पाडली खुशहालपुर में पंजीकृत है। विभाग की जांच में सामने आया कि फर्म संचालक ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में कई फर्जी फर्मों के साथ सांठगांठ कर झूठे लेन-देन दिखाए और भारी भरकम टैक्स क्रेडिट किया। आरोप है कि संचालक ने सरकार को करीब 4.29 करोड़ का नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस : 3
सहायक आयुक्त राजेश कुमार ने साइबा ट्रेडर्स फर्म पर थाना सदर बाजार में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि फर्म ने बिना वास्तविक माल की खरीद-बिक्री किए 71.27 लाख रुपये का बोगस आईटीसी क्लेम किया है। इसका पता राज्य कर विभाग की जांच में हुआ है। सहायक आयुक्त ने बताया कि फर्म ने सात मई 2025 को पंजीकरण किया था। फर्म साइबा ने ऑनलाइन आवेदन किया था। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि दस्तावेजी हेरफेर से आईटीसी अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed