फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नगर निगम के दफ्तरों पर ताला जड़ा, प्रदर्शन किया

नगर निगम के दफ्तरों पर ताला जड़ा, प्रदर्शन किया

Mon, 13 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के दफ्तरों पर ताला जड़ा, प्रदर्शन किया
सहारनपुर। लिपिक के साथ हुई अभद्रता की घटना में अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। नाराज कर्मचारियों ने सोमवार को नगर निगम में तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। इसकी वजह से नगर निगम का कार्य करीब तीन घंटे प्रभावित रहा। आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर कर्मचारियों ने 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारी नेताओं ने भी कार्य ठप कर आंदोलन में शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे नगर निगम के तमाम कर्मचारी नगर निगम परिसर में इकट्ठा हुए। उन्होंने आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर निगम के सभी दफ्तरों पर तालाबंदी कर दी। वक्ताओं का कहना था कि मुकदमा दर्ज होने पांच दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो तमाम कर्मचारी 15 मई से अनिश्चित हड़ताल करेंगे। नगर निगम के दफ्तरों पर पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे से तीन बजे तक ताले लटके रहे। यानी करीब तीन घंटे कार्य बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों में धीरज आजाद, राजकमल, बृजमोहन चनालिया, अब्दुल गफार, प्रीतम सिंह प्रेमी, यशपाल सिंह, राजेश राणा, जयकुमार, दिनेश कुमार भंडारी, सराफत खान, फैसल रजा, संत कुमार, इंद्रजीत आनंद, नितिन कुमार, सौरभ गुप्ता, सोनू कुमार, रविंद्र कुमार, संजीव श्रीवास्तव, अक्षय कपिल, प्रदीप गुप्ता, अनुज सैनी, अपार गुप्ता, राम कुमार, राहुल, नूरजहां, शाह परवीन, बालेंदु मिश्रा, अरविंद अरोड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


यह थी घटना
आठ मई की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे एक महिला लाइट ठीक कराने की मांग लेकर नगर निगम पहुंची थी। इस दौरान महिला ने एक वरिष्ठ लिपिक के साथ बदसलूकी की थी। इतना ही नहीं, महिला के साथ आए एक व्यक्ति ने पूरी घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की थी। घटना के बाद आरोपी महिला और उनके साथी के खिलाफ थाना कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज करा दिया गया था। मगर अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसे लेकर कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन किया है। हमने कर्मचारियों के साथ वार्ता की है। इस संबंध में एसपी सिटी से भी बात की गई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कार्रवाई करने की बात कही है। कर्मचारियों से यही कहना है कि वह जनहितों को ध्यान में रखते हुए हड़ताल न करें।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed