{"_id":"5c797824bdec227d9070d4ce","slug":"121551464484-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। बहुजन क्रांति मोर्चा ने संविधान के सम्मान में एवं चुनाव आयोग के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।
शुक्रवार को बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकत्रित होकर हकीकत नगर धरना स्थल पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। संयोजक सुमित कुमार ने कहा कि संविधान के सम्मान में एवं लोकतंत्र बचाने के लिए आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके मुद्दों पर सुनवाई नहीं हो रही है। पेपर ट्रेल के रिकाउंटिंग के संबंधित कोर्ट के फैसले को चुनाव आयोग द्वारा लागू नहीं किया जा रहा है। दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर आरक्षण देकर संविधान के मौलिक अधिकार का उल्लंघन किए जाने, 13 बिंदुओं की रोस्टर प्रणाली द्वारा एससी, एसटी और ओबीसी के लोगों को प्रतिनिधित्व विहीन करने, जाति आधारित गिनती करके सौ प्रतिशत आरक्षण लागू न करने, अल्पसंख्यक समुदाय को संरक्षण के जिए कम्युनल वायलेंस प्रिवेंटन एक्ट न बनाने, घुमंतू जनजातियों का केंद्रीय स्तर पर स्वतंत्र वर्गीकरण न किए जाने समेत 11 बिंदुओं के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है। शाम लगभग साढ़े छह बजे पदाधिकारियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में प्रतिभा वर्मन, कलदीप लहरी, भगवान देवी, शशि कोहली, यशपाल, मोहकम, चंद्रभान, महीपाल बौद्ध, विशाल, अनिकेत, राजकुमार, कृष्ण कुमार, जिला संयोजक सुमित कुमार शामिल रहे।