फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   12वीं के 433 परीक्षार्थियों ने छोड़ी केमिस्ट्री की परीक्षा

12वीं के 433 परीक्षार्थियों ने छोड़ी केमिस्ट्री की परीक्षा

Sat, 16 Feb 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
12वीं के 433 परीक्षार्थियों ने छोड़ी केमिस्ट्री की परीक्षा
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शुक्रवार को दसवीं की उर्दू विषय तथा 12वीं की मानव और रसायन विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। उर्दू और मानव विषय की परीक्षाएं सामान्य रहीं, जबकि दूसरी पाली में हुई रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा कई परीक्षार्थियों के लिए मुश्किल गुजरी।
विज्ञापन

सुबह की पाली में दसवीं की उर्दू विषय की परीक्षा रही, जिसके लिए जनपद में कुल 1265 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1188 शामिल हुए, जबकि 77 ने परीक्षा छोड़ी। पहली ही पाली में 12वीं की मानव विषय की परीक्षा रही, जिसके लिए जनपद में मात्र एक परीक्षार्थी पंजीकृत था, जिसने परीक्षा दी। दूसरी पाली में 12वीं की रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा रही, जिसके लिए जनपद में 10929 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 10496 ने परीक्षा दी, जबकि 433 गैरहाजिर रहे। एसडी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकले अमित, राकेश और विपिन ने प्रश्न पत्र को थोड़ा कठिन बताया। दूसरी पाली में अनेक केंद्रों पर परीक्षा सदल दस्तों की निगरानी में कराई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा के शांतिपूर्वक संपन्न होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed