फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   एसआईटी की जांच के बाद लटकी कार्रवाई की तलवार

एसआईटी की जांच के बाद लटकी कार्रवाई की तलवार

Sat, 16 Feb 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी की जांच के बाद लटकी कार्रवाई की तलवार
सहारनपुर। जहरीली शराब कांड के मामले में एसआईटी द्वारा की गई जांच की आंच में कई अधिकारी झुलस सकते हैं। अब तक 16 अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिर चुकी है। सब कुछ ठीक रहा और रिपोर्ट शासन तक जल्दी पहुंच गई तो कई अन्य अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। एसआईटी की रिपोर्ट पर आला अफसर भी नजर लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड के मामले में अब 11 पुलिस कर्मियों पर गाज गिर चुकी है, जिसमें सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह, नागल थाना प्रभारी हरीश कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार, अय्यूब अली, प्रमोद जैन तथा छह कांस्टेबलों को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह समेत पांच आबकारी कर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। अब एसआईटी की जांच की आंच में अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होने की अटकलें लगने लगी हैं। बेशक गांव के अधिकांश लोगों ने अपने बयानों में उत्तराखंड से शराब आने की बात कही, लेकिन यह बात भी बयानों में सामने आई कि सहारनपुर के पुंडेन समेत कई गांवों में न सिर्फ शराब बन रही थी, बल्कि सप्लाई भी धड़ल्ले से हो रही थी। एसआईटी की जांच के बाद अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है। संबंधित अधिकारी जांच के बाद गाज गिरने की आशंका को लेकर टेंशन में हैं। अगले सप्ताह तक कुछ और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed