{"_id":"5c5c7e09bdec2273a924940c","slug":"121549565449-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठीचार्ज से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गांव टपरी में कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बिजनौर में किसानों पर पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश प्रभारी महामंत्री सुशील चौधरी ने कहा कि किसानों पर बिजनौर में लाठीचार्ज करके भाजपा सरकार ने अपनी उल्टी गिनती शुरू कर दी है। भाजपा के शासन में किसान बर्बाद हो गया है। उन्होंने कहा कि जब किसानों को गन्ना मूल्य नहीं मिलता, तो किसान भी बकाया भुगतान अदा नहीं करेंगे। एक माह के भीतर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ, तो गन्ना विकास राज्य मंत्री और मुख्यमंत्री को जिले में नहीं घुसने देंगे। इस दौरान किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ओमवीर प्रधान, ब्लाक अध्यक्ष सुभाष, प्रीतम सैनी, रमेश प्रधान, शखावत अली, कय्यूम प्रधान, चरण सिंह, संदीप कुमार, विक्रम राणा, राजेशपाल, राजीव चड्ढा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
जनसंख्या नियंत्रण से ही देश का विकास
सहारनपुर। भाजपा बुनकर व कामगार प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहसंयोजक इंजीनियर मेहरजमा खान ने कहा कि यदि वास्तव में देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाना है, तो प्रत्येक नागरिक को जनसंख्या नियंत्रण पर गंभीर होना पड़ेगा। गांव कैलाशपुर में बूथ अध्यक्षों की बैठक के दौरान मेहरजमा खान ने कहा कि देश में सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है, जो बढ़ती जनसंख्या के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि जिन देशों की जनसंख्या नियंत्रित है, वहां विकास ज्यादा होता है। इस दौरान पीरजी तौसीफ, अनिल शर्मा, मुमताज, जाहिद, जगदीश, पूजा, नितिन सैनी, राहुल वर्मा, मोहित और अम्मार आदि मौजूद रहे।