फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हड़ताली कर्मचारी काम पर आएं नहीं तो हो सकती है गिरफ्तारी : डीएम

हड़ताली कर्मचारी काम पर आएं नहीं तो हो सकती है गिरफ्तारी : डीएम

Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
हड़ताली कर्मचारी काम पर आएं नहीं तो हो सकती है गिरफ्तारी : डीएम
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया है कि उच्च न्यायालय ने कर्मचारियों की हड़ताल को असंवैधानिक घोषित किया है। इसलिए हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारी तत्काल वापस काम पर आएं नहीं तो कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी भी हो सकती है।
विज्ञापन

प्रेस को जारी एक बयान में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल का असर नगण्य है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की अनुमानित 13322 संख्या के सापेक्ष मात्र 634 कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिनका प्रतिशत 4.76 है। प्राथमिक शिक्षा से जुडे़ अध्यापकों की संख्या के सापेक्ष 427 अध्यापक ही हड़ताल पर है, जो कि वैद्यानिक रूप मान्य नहीं है। ऐसे अध्यापकों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा कर्मचारियों की इस हड़ताल को असंवैधानिक घोषित किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कड़े निर्देश निर्गत किये गए हैं। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी हड़ताल पर वह तत्काल अपने-अपने कार्य पर वापस हों अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार भी की जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed