फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, विभाग की तैयारियां दुरुस्त

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, विभाग की तैयारियां दुरुस्त

Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:35 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, विभाग की तैयारियां दुरुस्त
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से, विभाग की तैयारियां दुरुस्त
विज्ञापन

सहारनपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। दसवीं के परीक्षार्थी संगीत और 12वीं के परीक्षार्थी काष्ठ कला, ग्रंथ कला एवं सिलाई विषय की पहली परीक्षा देंगे। विभाग का दावा है कि परीक्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी 91 केंद्रों केे परीक्षा सामग्री उपलब्ध करा दी गई है।
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद में कुल 91 केंद्र बनाए गए हैं, जिनपर दसवीं और 12वीं के 68 हजार 923 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं का समय पहली पाली सुबह आठ बजे से पूर्वाह्न 11:15 तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों को लगाया गया है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए तहसील स्तर पर उप जिला अधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। केंद्रों को 19 सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें इतने ही सेक्टर मजिस्ट्रेट रखे गए हैं। 91 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाया गया है और छह सचल दस्ते बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक रहेगा। इन 85 कॉलेजों को स्वकेंद्र बनाया गया है। उन सभी पर एक-एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक रहेगा, जिससे नकल की गुंजाइश न रहे। कुल 3564 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं, जिनमें 2898 शिक्षक माध्यमिक से और 666 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लिए गए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान यह रहेगी व्यवस्था
- कॉलेजों की प्रबंध समितियों का कोई भी सदस्य परीक्षा के दौरान कॉलेज में नहीं रहेगा।
- केंद्र व्यवस्थापक के अलावा कोई भी व्यक्ति इलेक्ट्रानिक सामान यानी मोबाइल फोन आदि नहीं ले जा सकेगा।
- परीक्षा केंद्रों में एंट्री के दौरान सघन तलाशी ली जाएगी। छात्राओं की तलाशी महिला शिक्षक लेंगी।
- सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले और बाद में सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर चेक करेंगे।
- परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के शिल्ड बंडल निर्धारित समय में संकलन केंद्र पर पहुंचाए जाएंगे।
- केंद्रों से 200 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें और साइबर कैफे नहीं खुलेंगे।

कंट्रोल रूम स्थापित किया
यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से परीक्षा संबंधी कोई भी जानकारी ली जा सकेगी। साथ ही शिकायत भी इस नंबर पर दर्ज की जा सकती है। कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 0132-663822 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को लगाया गया है। नकल विहीन परीक्षा कराना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी। केंद्र व्यवस्थापकों को सचेत किया गया है। यदि कहीं नकल होती पकड़ी जाती है तो कठोर कार्रवाई के निर्देश हैं। - डॉक्टर अरुण कुमार दूबे, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed