फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हमनें यह ठाना है, देश का नाम रोशन करके दिखाना है

हमनें यह ठाना है, देश का नाम रोशन करके दिखाना है

Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
हमनें यह ठाना है, देश का नाम रोशन करके दिखाना है
सहारनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के तहत आयोजित मैराथन वॉक में छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बेटियों ने कहा कि अपने शहर, प्रदेश और देेश का नाम रोशन करना उनका सपना है। हम किसी से कम नहीं है। बेटियां हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर बेटा-बेटी में फर्क करने वाले लोगों को जवाब दे रही हैं।
विज्ञापन

--------------------------
अपराजिता अभियान सराहनीय है। मेरा सपना है कि एक दिन आईएएस अधिकारी बनकर अपने शहर, प्रदेश और देश का नाम रोशन करूं। इसी लगन के साथ पढ़ाई पूरी कर रही हूं। बेटियों के हौसला बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए।----सोनम, छात्रा सोफिया सीनियर गर्ल्स सेकेंडरी हाईस्कूल
विज्ञापन

------------------------
मैराथन वॉक को लेकर भारी उत्साह रहा। इस तरह के कार्यक्रमों से लड़कियों को आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने अपने सहेलियों के साथ वॉक में भाग लिया। मैं डाक्टर बनना चाहती हूं, ताकि लोगों की सेवा कर सकूं।-----रीतिका, छात्रा सोफिया सीनियर गर्ल्स सेकेंडरी हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। आगे बढ़ने के लिए माता-पिता और गुरुजनों का पूरा सहयोग मिल रहा है। सबको चाहिए कि वह बेटा-बेटी में फर्क न करे। मैं वैज्ञानिक बनना चाहती हूं। अभी से इसकी तैयारी कर रही हूं।----वरती, छात्रा आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर
-----------------
मेरा सपना पायलट बनने का है। अब लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। इसी हौसले के साथ अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हूं। मैने ठाना है कि एक दिन पायलट बनकर अपने शहर का नाम रोशन करूंगी-----------परनीत, छात्रा आशा मॉडर्न स्कूल
--------------------
मैराथन वॉक में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा। ऐसे कार्यक्रम से जहां शारीरिक विकास होता हैं, वहीं भविष्य को सुरक्षित करने की विभिन्न जानकारियां गुरुजनों और अधिकारियों के माध्यम से मिलती है।----------------राशी, छात्रा पीच ग्रोव स्कूल
------------------
मैं एक दिन आईपीएस अधिकारी बनकर अपने माता-पिता, गुरुजनों और सहारनपुर का नाम रोशन करके दिखाउंगी। मेरे अभिभावक भी यही चाहते हैं। मैराथन वॉक में शामिल होकर हौसला बढ़ा है।------खुशी, केएलजी पब्लिक स्कूल
------------------
जब कभी भी महिला अधिकारियों को देखती हूं तो मेरा मन भी ऐसा ही अधिकारी बनने का करता है। मेरे माता-पिता कहां है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है, लेकिन मैं एक दिन अधिकारी बनकर जरूर देश का नाम रोशन करके दिखाऊंगी।-----------पायल, बालगृह बालिका विद्यालय
-------------------
मैराथन वॉक में शामिल होकर बेहद खुशी मिली है। मैराथन वॉक में शामिल करने बालिका बाल गृह की छात्राओं का हौसला बढ़ा है। इसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करती हूं।----------पूजा, छात्रा बालगृह बालिका विद्यालय
मैराथन वॉक में इन बेटियों ने मारी बाजी
छात्रा का नाम----------------स्थान-----------------स्कूल
वसुंधरा पाठक---------------प्रथम--------------आशा मॉडर्न स्कूल चंद्रनगर छ मेधावी --------------------------प्रथम-------------सोफिया सीनियर गर्ल्स सेकेंडरी हाईस्कूल

अंजली --------------------------द्वितीय-----------सोफिया सीनियर गर्ल्स सेकेंडरी हाईस्कूल
पायल ---------------------------द्वितीय------------बालगृह बालिका विद्यालय
अदिति जैन---------------------तृृतीय-------------आशा मॉडर्न स्कूल, चंद्रनगर
मेघा-----------------------------तृतीय------------आशा मॉडर्न स्कूल, चंद्रनगर
-------------------------------------------------
-- छात्राओं ने गीत सुनाकर कर दिया मंत्रमुग्ध
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित आशा मॉडर्न स्कूल की नई ब्रांच में बालिका दिवस पर अपराजिता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सोफिया सीनियर गर्ल्स सेकेंडरी हाईस्कूल अवनिका, रमसा, विदुषी, आशा मॉडर्न स्कूल से उर्वशी, वरिसा, रानी, हीना ने विभिन्न गीत सुनाए। छात्राओं, शिक्षक व शिक्षिकाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इनके अलावा महिला पतंजलि योग समिति से मनोरमा शर्मा ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति का गीत सुनाकर शहीदों का नमन किया। इसके पश्चात नेशनल पब्लिक स्कूल की शिक्षिका कनिका गुप्ता ने गीत सुनाकर सबका मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed