{"_id":"5c2fadc0bdec2256b421f7fa","slug":"121546628544-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटा
विज्ञापन
बेहट। गांव हुसैन मलकपुर में एक युवक को पकड़ने गई तो युवक ने पुलिस का विरोध किया, आरोप है कि इससे गुस्साए पुलिसकर्मियों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसे कोतवाली ले आई। पिटाई के बाद हालत बिगड़ने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने आनन-फानन में युवक के परिजनों को बुलाया और युवक को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां, उसका उपचार चल रहा है, जबकि पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
बता दें, कि गांव हुसैन मलकपुर निवासी एक युवक किसी वारदात में जेल जा चुका है। दो दिन पूर्व कोतवाली पुलिस युवक को गिरफ्तार करने गांव पहुंची, तो युवक गांव के बाहर नदी के पास घूमता मिल गया। बताया जा रहा है, कि जब पुलिस ने युवक को पकड़ना चाहा, तो उसने पुलिस का विरोध किया, जिस पर झल्लाई पुलिस ने युवक की मौके पर ही बेरहमी से पिटाई कर दी और उसे कोतवाली ले आई। चर्चा है, कि देर रात युवक की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गये। पुलिस ने आनन-फानन में युवक के परिजनों को कोतवाली बुलाया और उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां, शुक्रवार को चिकित्सकों ने युवक का आपरेशन किया। युवक का अभी भी होश में नहीं आया है और अस्पताल में उपचाराधीन है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक छोटे सिंह का कहना है, कि ऐसी कोई घटना नहीं घटी है।