फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हरिद्वार ने अलीगढ़ और शामली ने रुड़की को हराया

हरिद्वार ने अलीगढ़ और शामली ने रुड़की को हराया

Wed, 05 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार ने अलीगढ़ और शामली ने रुड़की को हराया
हरिद्वार ने अलीगढ़ और शामली ने रुड़की को हराया
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। विश्वामित्र क्रिकेट एकेडमी द्वारा विश्वामित्र इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित आल इंडिया टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को पहले मैच में हरिद्वार की टीम ने अलीगढ़ की टीम को चार विकेट से हरा दिया। दूसरा मैच शामली की टीम ने रुड़की को 28 रनों से हराकर जीता।

मंगलवार को पहला मैच हरिद्वार एवं अलीगढ़ के बीच खेला गया। अलीगढ़ के कप्तान ने टास जीत कर पहले खेलने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित बीस ओवर में 121 रन बनाए। हरिद्वार की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए उसे 18.3 ओवर में ही छह विकेट खो कर पूरा कर लिया। हरिद्वार की तरफ से लक्ष्य ने 44 रन की पारी खेली। प्रतियोगिता का दूसरा मैच शामली ओर रुड़की के बीच खेला गया। शामली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 150 रन बनाए। टीम के शांतनु ने 64 रन की शानदार पारी खेली। रुड़की की तरफ से पार्थ एवं कार्तिक ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुड़की की टीम 19.5 ओवर में 123 रन बनाकर ढेर हो गई। शामली ने 28 रन से मैच अपने नाम कर लिया। सचिव पूनम शर्मा एवं प्रधानाचार्या जया कंडवाल ने विजेताओं का शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed