फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लघु नाटिका

लघु नाटिका

Sun, 23 Sep 2018 12:54 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
लघु नाटिका
स्वच्छता अभियान के तहत लघु नाटिका की प्रस्तुत
विज्ञापन

नानौता। केंद्र सरकार द्वारा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े स्वच्छता ही सेवा के तहत लघु नाटिका प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया। वहीं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज अख्तर और किसान सेवक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह ने संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के देश की आजादी के लिए किए बलिदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई। वहीं अतिथियों द्वारा कक्षा 12 की छात्राओं अल्का, शिवानी तथा पारुल को निबंध प्रतियोगिता में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति-पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा सभी से अपने आस-पास सफाई व्यवस्था रखने की अपील की गई। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि सरफराज अख्तर, ईओ जितेंद्र राणा, किरतपाल सिंह, मुकेश कुमार, नरेंद्र पुंडीर, मधु चौधरी, माज सिद्दीकी, मनदीप चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed