फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएम से शिकायत के बाद भी अवैध बेसमेंट पर कार्रवाई नहीं

सीएम से शिकायत के बाद भी अवैध बेसमेंट पर कार्रवाई नहीं

Sun, 09 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीएम से शिकायत के बाद भी अवैध बेसमेंट पर कार्रवाई नहीं
सहारनपुर। खलासी लाइन क्षेत्र में मानचित्र के विपरीत बनाए गए बेसमेंट पर मुख्यमंत्री से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री को पुन: शिकायती पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ओमप्रकाश तरकर पुत्र चरण सिंह का आरोप है कि खलासी लाइन निवासी एक महिला ने मानचित्र के विपरीत बेसमेंट का निर्माण कराया हुआ है। इस संबंध में उन्होंने सबसे पहले विकास प्राधिकरण से शिकायत की थी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने कमिश्नर से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक से शिकायत की। मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। आरोप है कि विकास प्राधिकरण से सूचना का अधिकार के तहत उक्त भवन के संबंध में जानकारी मांगी गई थी, मगर नहीं मिली है। ओमप्रकाश का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई नहीं किया जाना प्राधिकरण के अधिकारियों की मंशा को जाहिर करता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुन: शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed