{"_id":"5b90287b867a557eac5273d3","slug":"121536174203-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब्बीरपुर में मकान गिरा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब्बीरपुर में मकान गिरा, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। मंगलवार की रात हुई बारिश में शब्बीरपुर गांव में एक मकान और गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग बाहर छप्पर में सोये हुए थे, लेकिन मकान के मलबे में घर का सारा सामान दब गया। सूचना पर हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
मंगलवार रात गांव निवासी विधवा शफिया अपने पुत्र और पौत्र के साथ बाहर छप्पर में सोये हुए थे कि अचानक मकान की छत भर भराकर नीचे गिर गई। सोये हुए लोग बाहर की तरफ भागे। शोर होने पर पड़ोसी भी मौके पर आ गये। परिवार में जान तो सभी की बच गई लेकिन घरेलू व खानपान का सारा सामन मलबे में दब गया। बुधवार सुबह सूचना के बाद लेखपाल नाथीराम भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उधर, मंगलवार को शिमलाना में गिरे मकान की सूचना पर भाजपा विधायक कुंवर बृजेश कार्यकर्ताओं पंकज त्यागी, संदीप राणा के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम रामपुर व तहसीलदार से वार्ता कर मुआवजा के लिए कार्यवाही करने को कहा।