{"_id":"5b69eea64f1c1b096a8b5ca1","slug":"121533669030-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से मकान गिरे, मलबे में दबने से महिला सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से मकान गिरे, मलबे में दबने से महिला सहित चार घायल
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनौती (सहारनपुर)। बारिश के चलते आधा दर्जन से ज्यादा पक्के और कच्चे मकान धराशाई हो गए। पीड़ितों में से कुछ ग्रामीण पड़ोसियों के मकानों में शरण लिए हुए हैं। ग्रामीणों ने तहसील दिवस में शिकायत कर मुआवजे की मांग की है।
सोमवार को रुक-रुककर हुई बारिश से गंगोह ब्लाक क्षेत्र के गांव लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मकबूल, सलीम का मकान गिर गया और उन्होंने परिजनों के साथ भागकर जान बचाई। दोनों ने तहसील दिवस में शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। इसके अलावा अखलाक, जब्बार, शमेदीन के मकानों को भी क्षति पहुंची है। गांव बेगी बांसदेवा निवासी अकरम, फरमान, हसरत, मुंशी के मकान भी बारिश के चलते धराशाई हो गए है। मकान गिरने से हसरत की पत्नी मुशरा 3 छोटे बच्चों के साथ मकान के मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने बामुश्किल उन्हें बाहर निकाला और मामूली रूप से घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जबकि खाने-पीने का सामान, कपडे़, चारपाई मलबे में दबकर खराब हो गए। गांव कुंडा खुर्द निवासी जाबिर, यामीन, महताब, दिलशाद आदि ग्रामीणों के मकान गिर गए। दिलशाद की पत्नी इमराना ने अपने बच्चों के साथ पड़ोसी के मकान में शरण ले रखी है। इकबाल के मकान में दरार आने से वह भी गिरने के कगार पर है। पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।