{"_id":"5b4a4b9d4f1c1b3d748b4cf5","slug":"121531595677-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकाप्टर और ड्रोन कैमरों से होगी कांवड़ मार्ग की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकाप्टर और ड्रोन कैमरों से होगी कांवड़ मार्ग की निगरानी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलीकाप्टर और ड्रोन कैमरों से होगी कांवड़ मार्ग की निगरानी
सहारनपुर। कांवड़ यात्रा की निगरानी हेलीकाप्टर और ड्रोन कैमरे से की जाएगी। पूरे मार्ग पर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सात कंपनियां पीएसी एवं आरएएफ के अलावा एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। दूसरे जिलों से भी अधिकारियों को बुलाया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ मार्ग की सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी कांवड़ मार्ग का कई बार निरीक्षण कर चुकेे हैं और कमियां मिलीं हैं उन पर कार्य कराए जाने को लेकर बैठकें की जा रहीं हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कोई कोताही बरतना नहीं चाह रही है। इस बार भी कांवड़ मेले की सुरक्षा में जिले के अलावा आसपास के जिलों से भी पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी केे लिए बुलाया जाएगा।
कांवड़ मार्ग की निगरानी के लिए इस बार भी हेलीकाप्टर की व्यवस्था के लिए अधिकारी प्रयास कर रहे हैं। साथ ही प्रमुख भीड़भाड़ वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरों से कांवड़ मार्ग की निगरानी की जाएगी। लगभग एक दर्जन ड्रोन कैमरों की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा 49 सीसीटीवी कैमरे कांवड़ सेवा शिविरों में लगाए जाएंगे, जबकि 34 सीसीटीवी कैमरे सरकारी रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा में लगे अधिकारी भी कैमरों से लैस रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सहारनपुर के कांवड़ मार्ग पर दो कंपनी आरएएफ और पांच कंपनी पीएसी लगाई जाएंगी। इसके अलावा एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की सूची ड्यूटी के लिए तैयार की गई है। कांवड़ शिविरों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में कांवड़ियों के भेष में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। महिला पुलिसकर्मियों को भी महिला कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर ड्यूटी में लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
-----------
-- दो अगस्त से बंद हो जाएंगे रास्ते
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस ने रूट चार्ट तैयार कर लिया है। कांवड़ मार्ग पर वाहनों के आवागमन को दो अगस्त से पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इससे पूर्व कांवड़ियों की संख्या अधिक हुई तो पहले भी इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोका जा सकता है। नौ अगस्त तक कांवड़ मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
-----------
-- कांवड़ मार्ग पर लगाए जाएंगे 37 संकेतक बोर्ड
कांवड़ियों को भटकने से बचाने के लिए पुलिस संकेतक बोर्ड लगाएगी। ऐसे 32 स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जहां 37 बोर्ड लगाए जाएंगे। ये बोर्ड राकेश केमिकल से जनता रोड वाले मार्ग पर, पुंवारका तिराहा, भारत माता चौक, पुरानी चुंगी, बेहट अड्डा, नवाबगंज चौक, धवन तिराहा, अंबेडकर चौक से लिंक रोड पर, अंबेडकर चौक से अस्पताल रोड पर, अंबेडकर चौक से घंटाघर मार्ग पर, अस्पताल चौक से अंबेडकर चौक पर, जिलाधिकारी अवास की ओर से अस्पताल चौक पर, अस्पताल चौक से विश्वकर्मा चौक की ओर, विश्वकर्मा चौक पर, नागल मार्ग, सदर तिराहा, दीवानी तिराहा, कलक्ट्रेट तिराहा, सिविल लाइन चौकी, हसनपुर चौक, हसनपुर चौक से सहारनपुर की ओर आने वाले मार्ग पर, चौकी रजवाहा पटरी, जीपीओ तिराहा, पुल जोगियान, पहलवान पीर, शाहजहांपुर चौकी, काली नदी चौकी, छुटमलपुर-रुड़की मार्ग, गागलहेड़ी तिराहा, कस्बा चिलकाना, कलसिया तिराहा, गंदेवड़ तिराहा पर लगाए जाएंगे।
----------
सुरक्षा प्रबंधों के साथ कंट्रोल रूम भी रहेगा
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। आरएएफ, आरपीएफ तथा पुलिसकर्मियों केे अलावा सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम बनाकर शिकायत, सूचनाएं दर्ज की जाएंगी और व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
----