{"_id":"5b4a4b984f1c1bc6508b4a6f","slug":"121531595672-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर से अवैध कब्जा न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी
देवबंद। हिंदूवादी स्वाभिमान संघर्ष समिति ने खटौली गांव के मंदिर प्रकरण में शिकायतकर्ताओं को धमकाने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी गई यदि मंदिर की संपत्ति से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो समिति आंदोलन को मजबूर होगी।
शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर बैठक में समिति संयोजक विकास त्यागी ने कहा कि खटौली में प्राचीन शिव मंदिर की कुएं और रास्ते की भूमि पर ग्राम प्रधान अतिक्रमण कर उसे जबरन कब्जाने में लगा है। उन्होंने कहा कि बीते दिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ग्राम प्रधान जमील अहमद और उसका पुत्र शिकायतकर्ताओं को खुलेआम धमकी देते दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज करे। भाजपा नेता पंकज त्यागी ने कहा कि बचीटी गांव में प्रशासन द्वारा विद्युत लाइन खिंचवाना और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के घर को सरकारी संपत्ति घोषित करने का निर्णय स्वागत योग्य है। बैठक में अमित त्यागी, विपिन गर्ग और उपेंद्र गुर्जर ने भी विचार रखे। संदीप राणा, विवेक त्यागी, रणवीर सिंह, बिजेंद्र त्यागी, अमित त्यागी, आशु, राजीव कुमार, संजय त्यागी, अनिल कुमार, पप्पू आदि रहे।