फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   भीम आर्मी के प्रदर्शन में सहारनपुर से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ता

भीम आर्मी के प्रदर्शन में सहारनपुर से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ता

Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भीम आर्मी के प्रदर्शन में सहारनपुर से दिल्ली पहुंचे कार्यकर्ता
सहारनपुर। दलितों द्वारा दो अप्रैल को किए गए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में हुई एफआईआर को वापस लेने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। भीम आर्मी ने दलितों से मुकदमे वापस लेने, रावण से रासुका हटवाए जाने एवं रावण को रिहा कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि एक सप्ताह में सरकार ने मांगों को नहीं माना तो जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बुधवार को भीम आर्मी की दिल्ली यूनिट ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पर धरना प्रदर्शन किया। सहारनपुर से काफी संख्या में कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में हुए धरना प्रदर्शन में भीम आर्मी ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी, एसटी अधिनियम में किए गए संशोधन पर पुनर्विचार किए जाने, दो अप्रैल को दलितों के प्रदर्शन में हुई हिंसा के आरोप में दलितों पर किए गए मुकदमे वापस लिए जाने, सहारनपुर जेल में बंद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण से रासुका हटाए जाने एवं उसे रिहा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल ने बताया कि सहारनपुर से जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, सभी विधानसभा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार को एक सप्ताह का समय उनकी मांगों को मानने के लिए दिया गया है। एक सप्ताह में उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी और समय निर्धारित कर जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed