फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लैंब में जांच को भेजे फर्टिलाइजर के नमूने

लैंब में जांच को भेजे फर्टिलाइजर के नमूने

Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
लैंब में जांच को भेजे फर्टिलाइजर के नमूने
सहारनपुर। सांवलपुर नवादा रोड स्थित बिना लाइसेंस चल रही फर्टिलाइजर फैक्ट्री से शुक्रवार को लिए गए सैंपलों को जांच के लिए राजकीय लैब में भेज दिया गया है। इसके अलावा फैक्ट्री स्वामी के खिलाफ कृषि विभाग ने एफआईआर भी दर्ज करा दी है। फैक्ट्री में एनपीके के खाली रैपर, यूरिया, नमक और एक अन्य रासायनिक पाउडर भी बड़ी मात्रा में मिला था। प्रयोगशाला की रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी पीके पांडे के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों ने सांवलपुर नवादा रोड स्थित एक फैक्ट्री और पंत विहार स्थित छापेमारी कर दोनों परिसरों को सील कर दिया था। फैक्ट्री परिसर में बडी मात्रा में जल विलेय एनपीके 19:19:19 के खाली रैपर, यूरिया के कट्टे, नमक आदि मिला था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री स्वामी इनका प्रयोग नकली उर्वरक बनाने के लिए कर रहा था। हालांकि फैक्ट्री के पास उर्वरक या कीटनाशक बनाने का लाइसेंस भी नहीं है। शनिवार को इस फैक्ट्री से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई में अतिरिक्त धाराएं जोड दी जाएंगी। उप निदेशक कृषि राजीव कुमार ने बताया कि फैक्ट्री परिसर से लिए गए नमूनों को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। विभाग ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मालिक अभी फरार चल रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर केस में अन्य धाराओं को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed