फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दो करोड़ की लागत से 45 दिन में बनेगा खुमरान पुल

दो करोड़ की लागत से 45 दिन में बनेगा खुमरान पुल

Sun, 08 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
दो करोड़ की लागत से 45 दिन में बनेगा खुमरान पुल
सहारनपुर। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार को क्षतिग्रस्त खुमरान पुल को तोड़कर नया पुल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने दो करोड़ की लागत से बनने वाले पुल के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 45 दिन में पुल का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता और मानकों की अनदेखी होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंडलायुुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार को घनी आबादी के बीच स्थित क्षतिग्रस्त खुमरान पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को नये पुल के निर्माण का काम जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि खुमरानपुर पुल अत्यंत घनी आबादी के बीच होने के साथ ही क्षतिग्रस्त होने के कारण हादसे की संभावनाएं ज्यादा है, क्योंकि पुल पर बड़ी संख्या में यातायात गुजरता है। समय रहते कारगर कदम नहीं उठाए गए तो यहां बड़ी अनहोनी हो सकती है। नये पुल निर्माण के लिए खुमरान पुल से यातायात बंद किया जाना जरूरी है। पुलिस अधीक्षक यातायात को खुमरान पुल के निर्माण शुरू होने से पहले ही यहां के यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार करने को कहा। उन्होंने लोगों से खुमरान पुल के निर्माण के समय वैकल्पिक रास्तों को प्रयोग करने का अनुरोध किया। लोक निर्माण के अधिशासी अभियंता केके त्यागी ने बताया कि खुमरान पुल की चौड़ाई 18 मीटर होगी। पुल के निर्माण में लगभग 45 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन

यातायात उल्लंघन करने वालों पर हो कार्रवाई
मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक यातायात को शहर की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रमुख चौराहों पर लालबत्ती के प्रयोग के साथ यातायात पुलिस की पर्याप्त संख्या में तैनाती की जाए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मनोज कुमार को शहर के चौराहों के काया कल्प के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा। अगले कुछ माह में चौराहे सुंदर और व्यवस्थित नजर आने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed