फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी: उलमा

अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी: उलमा

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और मस्जिद ही रहेगी: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड से बाहर निकाले गए मौलाना सलमान हुसैन नदवी ने शरीयत का हवाला देते हुए एक बार फिर दोहराया कि मस्जिद जहां थी उसको हटाकर के और कहीं भी बनाया जा सकता है। इस पर देवबंदी उलमा का कहना है कि सलमान नदवी की राय अपनी जगह है, लेकिन असल बात यह है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और वहां मस्जिद ही रहेगी।
विज्ञापन

मौलाना सलमान नदवी ने एक टीवी चैनल की डिबेट में कहा कि शरीयत में इस बात की गुंजाइश है कि मस्जिद जहां थी उसे हटाकर कहीं और बनाया जा सकता है। साथ ही कहा कि जहां मस्जिद थी और उसे ढ़हा दी गई है और मस्जिद की वजह से झगड़े हैं और खून बह सकता है तो ऐसी शक्ल में शरीयत का ये हुक्म आसानी वाला है। इस पर फतवा ऑनलाइन के चेयरमैन मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि मुल्क आजाद है और हर किसी को अपनी राय रखने का पूरा पूरा अधिकार है। लेकिन अयोध्या मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपना रुख पूरी तरह स्पष्ट कर चुका है। जिसके बाद इस मसले पर किसी भी तरह की बहस की गुंजाइश ही नहीं बचती। फिर भी इस मुद्दे पर तरह तरह के विरोध सामने आ रहे हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि मौलाना सलमान नदवी जिस तरह शरीयत का हवाला देकर बयानबाजी कर रहे हैं दरअसल वो मसला ही नहीं है। असल मसला मंदिर बनाने के लिए मस्जिद की जमीन देने का है। मुफ्ती अरशद ने दो टूक कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद थी और वहां मस्जिद ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed