फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
नील गाय सड़क पर आने से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। सोमवार की रात गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में सड़क पर अचानक नील गाय सामने आने से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर पलट गया। उसके नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव का पंचनामा भरकर बिना किसी कार्रवाई के शव उन्हें सौंप दिया।

हरिद्वार के थाना बहादराबाद के गांव मरगूबपुर निवासी 27 वर्षीय मुर्सलीन पुत्र मो. मुस्तफा सोमवार की रात नौ बजे सहारनपुर से ट्रैक्टर लेकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह थाना गागलहेड़ी के गांव बेहड़ी गुज्जर के समीप पहुंचा तो अचानक सड़क पार कर रही नील गाय ट्रैक्टर के सामने आ गई। उसके बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से मुर्सलीन की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे वाहन चालकों ने अपने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब में मिले कागजों के आधार पर शिनाख्त करते हुए उसके परिजनों को हादसे की खबर की। रात में ही मौके पर पहुंचे परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed