फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पेंटिंग बनाकर दीं शहीदों को श्रद्घांजलि

पेंटिंग बनाकर दीं शहीदों को श्रद्घांजलि

Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पेंटिंग बनाकर दीं शहीदों को श्रद्घांजलि
सहारनपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर हकीकत राय के शहादत दिवस पर रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतिभागी बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित पेंटिंग्स बनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में जनपद का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समर्पण वेलफेयर सोसायटी की ओर से हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पहुंचे महापौर संजीव वालिया ने हकीकतराय के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने सफेद कबूतर और तिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े। वालिया ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों और शहीदों को सदैव याद रखना चाहिए। जो कौम या देश अपने इतिहास को भूल जाता है, उसे पतन से कोई नहीं बचा सकता। वीर हकीकतराय की शहादत को सहारनपुर ही नहीं देश भी कभी नहीं भुलाया पाएगा। प्रतियोगिता में 16 स्कूलों के 176 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सीबीएसई में 95 फीसदी अंक पाने वाली प्रज्ञा तनेजा, यूपी बोर्ड के टॉपर तृप्ति मदान, खेलों में नाम रोशन करने वाली खुशी भदोला, सिमरन अरोड़ा, गौरव गिटारिस्ट, राशि अरोड़ा, हर्षिता पाहवा, रिया यादव, हार्दिक शर्मा, ओजस्वी हांडा, रोहित सेठी, हर्षित धीमान, हिमांशु कांत, पलक बिरला, प्रियांशी सक्सेना आदि को वीर हकीकत सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर विजेश चौधरी, गुरमीत सिंह, अमित त्यागी, सनी कपूर, महेंद्र चौपड़ा, चांद कृष्ण गांधी, अशोक, गुरुदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed