{"_id":"5a70c1994f1c1bff388b574b","slug":"121517339033-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने अधूरे कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने अधूरे कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने अधूरे पडे़ निर्माण कार्यों को तत्काल शुरू कराने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब खनन सामग्री अनुपलब्धता का बहाना नहीं चलेगा।
सूत्रों के अनुसार कमिश्नर ने सोमवार रात को अपने कार्यालय पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। उन्होंने कहा कि खनन सामग्री के उपलब्धता नहीं होने के चलते जिन निर्माण कार्यों का काम बंद हो गया था। उन्हें अब जल्द शुरू कराया जाए क्योंकि अब जिले में वैध प्रपत्रों पर खनन सामग्री बाहर से लाई जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिए रुके हुए और जिन कार्यों के टेंडर हो चुके हैं उन पर शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाना चाहिए। बता दें कि जिले में बड़ी संख्या में निर्माण कार्य खनन सामग्री की कमी में रुके हुए हैं, लेकिन जिलाधिकारी द्वारा वैध प्रपत्रों पर खनन सामग्री जिले से बाहर से लाने की अनुमति देने के बाद कई स्थानों पर निर्माण कार्यों में तेजी आई है। फिर भी बड़ी संख्या में निर्माण कार्य अधूरे पडे़ हैं। बैठक में सिंचाई विभाग, विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे।