फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद में भी वाल्मीकि समाज ने सफाई व्यवस्था ठप करने की धमकी दी

देवबंद में भी वाल्मीकि समाज ने सफाई व्यवस्था ठप करने की धमकी दी

Mon, 01 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
देवबंद में भी वाल्मीकि समाज ने सफाई व्यवस्था ठप करने की धमकी दी
देवबंद में भी सफाई व्यवस्था ठप करने की धमकी दी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने सहारनपुर में महिला सफाईकर्मी के साथ एक दुकानदार द्वारा की गई अभद्रता पर रोष प्रकट किया गया। रविवार को वाल्मीकि मंदिर में नगर उपाध्यक्ष मनुज गांगुली ने कहा कि वार्ड-55 के पार्षद संजय गर्ग द्वारा दुकानदार को घटनास्थल से ले जाना दलित विरोधी मानसिकता है। पार्षद का अपकृत्य को समर्थन करना संविधान का उल्लंघन है। इससे प्रदेशभर के वाल्मीकि समाज में भारी रोष है। उन्होंने शासन प्रशासन से बीजेपी पार्षद को बर्खास्त करने की मांग की। जगदीश डागा ने कहा कि सहारनपुर नगर निगम की हड़ताल की तरह देवबंद में भी सफाई व्यवस्था ठप की जाएगी। अमन पहिवाल ने कहा कि जब एक टीवी साक्षात्कार में फिल्म अभिनेता सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने वाल्मीकि समाज के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल कर समाज को अपमानित करने का काम किया था तो किसी भी हिंदू संगठन ने उनका साथ नहीं दिया। संचालन कुलदीप वाल्मीकि ने किया। इस मौके पर विजय टांक, सचिन पहिवाल, सतीश, अनिल, सुनील, अशोक, अनुज, संतोष, कमला, रोहन, लता, रामचंद्र, रिंकू, नरेश, संदीप, अरविंद, विशाल आदि रहे।


गुरु रविदास जी की शोभायात्रा 30 जनवरी को
देवबंद। जाटव नगर स्थित महामल देवता मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जाटव समाज समिति की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लिया गया। संस्थापक ब्रजपाल, राजपाल, प्रमोद कुमार और ललित कुमार ने बताया कि 30 जनवरी 2018 को गुरुजी की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इससे पूर्व ही नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। उक्त प्रस्ताव पर कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की। बैठक में मुकेश कुमार, उग्रसेन, कुलदीप कुमार, महेंद्र शिवा, मदनलाल, चंद्रपाल, दिनेश, नितिन, राकेश, राजेश, योगेश कुमार, आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed