{"_id":"5a3ff93b4f1c1b156b8be334","slug":"121514142011-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना भेदभाव के होंगे विकास कार्य : वालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना भेदभाव के होंगे विकास कार्य : वालिया
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना भेदभाव के होंगे विकास कार्य : वालिया
रामपुर मनिहारान। सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया ने कहा कि भाजपा के विकासकारी नारे ‘सबका साथ सबका विकास’ के साथ बिना किसी भेदभाव के काम किया जाएगा।
संजीव वालिया रविवार को गांव जंधेडा शमसपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस मौके पर यहां ग्रामीणों ने महापौर संजीव वालिया का जोरदार स्वागत भी किया। गांव में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मेलाराम पंवार के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर महापौर संजीव वालिया के अलावा भाजपा विधायक चौधरी प्रदीप, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, डा. मामचंद, पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार, अपना दल के जिलाध्यक्ष चौधरी राजकुमार, जहीर अहमद, डा. कीरनपाल, महावीर राणा, चौधरी देवराज, रामपाल सिंह, संजय पंवार, मेलाराम पंवार आदि ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर तिलक कर उनकी दीर्घायु होने की कामना की।