{"_id":"5a395de64f1c1b86698c2c0c","slug":"121513709030-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम बच्ची को कुतों ने काटा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम बच्ची को कुतों ने काटा, गंभीर
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम बच्ची को कुत्तों ने काटा, गंभीर
बेहट (सहारनपुर)। मोहल्ला कस्साबान में एक तीन साल की मासूम बच्ची को आवारा कुत्तों की फौज ने काट-काटकर जख्मी कर दिया। आसपास के लोगों ने लाठी-डंडों से कुत्तों को खदेड़ कर बच्ची को बचाया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां इंजेक्शन नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला कस्साबान निवासी मुकर्रम की तीन साल की बेटी उमरा घर के बाहर खेल रही थी। सात आठ आवारा कुत्ते आए और उमरा पर टूट पड़े। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े और उमरा को कुत्तों से छुड़ाया। कुत्तों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बता दें कि पिछले दिनों दयालपुर गांव में खूंखार हो चुके आवारा कुत्तेे एक नौ माह की मासूम बच्ची को नोचकर खा गए थे।