{"_id":"5a34181a4f1c1bd0408bcff4","slug":"121513363482-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीओ कार्यालय पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीओ कार्यालय पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने संभागीय परिवहन विभाग पर अवैध वाहनों का संचालन पर रोक न लगाने, ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न करने, दिन में ट्रैक्टर ट्रालियों के शहर में चलने पर न रोकने तथा अधिक टैक्स वसूल किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में व्यापारी एकत्रित होकर संभागीय परिवहन विभाग के कार्यालय पर पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा ने कहा कि शहर में बड़े पैमाने पर ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। जिनका कहीं कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। थ्री-व्हीलर ओवरलोड होकर चल रहे हैं, जिनके चालक भी अप्रशिक्षित एवं बच्चे अथवा बुजुर्ग हैं। अधिकांश के पास कोई लाईसेंस भी नहीं है। दिन में ट्रैक्टर ट्रालियां बाजार में पहुंच रहीं हैं। इनसे पूरे बाजार में बार-बार जाम लग रहा है। ओवरलोडिंग के चलते दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों की अपेक्षा यहां अधिक टैक्स लिया जा रहा है, जबकि यहां पर हेल्प डेस्क तक की व्यवस्था नहीं है। वाहनों का प्रदूषण तक चेक नहीं किया जा रहा। पूरे शहर में प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। यहां सिक्योरिटी नंबर प्लेट की भी व्यवस्था नहीं है। व्यापारियों ने 9 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और रात 11 बजे के बाद ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों एवं अन्य भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुरेंद्र मोहन सिंह चावला, एसके दुआ, हरीख खनेजा, राजकुमार विज, सुभाष चंद, नीरज जैन, सूरज प्रकाश ठक्कर, सुमित अरोड़ा, जितेंद्र कुमार, गुलशन अनेजा, सुनील मिगलानी, सुरेंद्र सिंह पुंडीर, मुकेश धनगर, राकेश सुखीजा शामिल रहे।